"तलाश जीवन साथी की " "शादी फिक्स हो रही है पर लड़की /लडका मुझे ज्यादा पसंद नहीं है ||" जीवन साथी की तलाश कर रहे नौजवानो की ये प्रमुख समस्या है |.इस विषय पर मेरे विचार .... जूताऔर जीवन साथी अपने साइज का ही होना चाहिये .....अगर इनका साइज बडा हुआ तो आपको घसीटना पडेगा और साइज छोटा हुआ तो आपको दर्द देगा | रही बात खूबसुरती की .....आपके जूते बहुत खूबसुरत है सब उनकी तारीफ करते है ...पर वे ही जूते अन्दर आपके पैरों में घाव कर देते है आप बिल्कुल भी कमफर्टेबल नहीं है उन जूतो के साथ ....तो ऐसे जूते किस काम के .....| ये ही बात जीवन साथी पर लागू होती है .....हो सकता है किसी का जीवन साथी बहुत खूबसुरत हो और उसको पहली नजर में ही वो पसंद आ गया हो लेकिन अगर उनके विचार और दिल नहीं मिलते तो ये भी हो सकता है उसे उस सुन्दरता से नफरत हो जाये | ठीक इसका विपरीत भी हो सकता है . . .किसी का जीवन साथी बहुत साधारण सा हो परन्तु हो सकता है कि उनकी आपसी समझ इतनी अच्छी हो कि एक दुसरे की सादगी में उन्हे खूबसूरती नजर आने लगे | कहने का तात्पर्य यह है कि शारीरिक सौंदर्य...
संदेश
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
"मेरा परिचय " एक पंक्ति में कहूँ तो अजूबा हूँ कर लो दुनियां मुट्ठी में , हर रोज इस ख्वाहिश के साथ जगती हूँ | नियम कानूनों को मानती हूँ ,रिश्ते नातों को निभाती हूँ छीनता है कोई मेरे अधिकार तो दुर्गा और काली बन जाती हूँ | मेहनत मैं दिल से करती हूँ ,हर वक्त व्यस्त रहती हूँ अपने काम से है बेहद प्यार | किताबों में बसते है मेरे प्राण || जीतने की ज़िद है ,इरादे है बुलंद चाहती हूँ आसमां में उडना स्वच्छंद | लगाये कोई मुझ पर बन्दिशे ,ये नहीं है पसंद इसीलिये अपनी सीमायें खुद तय करती हूँ | समाज में फैली बुराईयां मुझे आहत करती है राहों की मुशकिले मुझ में जोश भरती है | मुश्किलों में मैं और मजबूत बन जाती हूँ राह की दुश्वारियों में भी मैं मुस्कुराती हूँ खुशियों के गीत हर पल गुनगुनाती हूँ || ~~~~~~~अनिता पाल ~~~~~~ #
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
FB-32 "मैं नारी हूँ " चुप रहूँ तो घमंडी हूँ . बहुत बोलूँ तो तेज तर्रार हूँ | ना कह दूँ तो अक्खड हूँ , इगनोर करूँ तो भोली हूँ | ज़माने ने कुछ यूँ ही तोली हूँ | क्यूँकि मैं एक लड़की हूँ || जानती हूँ मैं अपनी मर्यादा , ना सिखाओ तुम मुझे ज्यादा | माना कि मैं कोमल हूँ , लेकिन कमजोर नहीं | इतनी भी कच्ची डोर नहीं , मुझे गर्व हैं खुद पर कि मैं नारी हूँ , अपने अधिकारों की अधिकारी हूँ || ~~~~~~अनिता पाल ~~~~~