सोने के तरीके
FB-223 कुछ दिन पहले फेसबुक पर पायी जाने वाली लोगो की वैरायटी के बारे में लिखा था | आज आपसे बताना चाहती हूँ कि सोने ( sleeping ) के आधार पर कितने प्रकार के लोग पाये जाते हैं | टाईप 1 -------45डिग्री के कोण पर सोने वाले ... ..... ये लोग अपने घुटनों को मोड नाभि से लगाते हुए 45डिग्री का कोण बनाते हैं | ये बेड पर कब्जा इस तरह से रखते हैं कि दूसरा कोई सो ही ना पाये | टाईप 2 -----------90 डिग्री के कोण पर सोने वाले ------- ये एक दम सावधान की पोज़िशन में सोते हैं | शायद ही ये रात में करवट लेते हो! ये जैसे सोते हैं सुबह उसी तरह 90 डिग्री कि पोज़िशन में जगते हैं | सोने में ये आदर्श टाईप के लोग होते हैं | विवाह या किसी कार्यक्रम आदि में जब सोने में एडजस्ट करने की बात हो तो इनकी बहुत डिमांड रहती हैं | युवा से लेकर बुजूर्गो तक को इनसे कोई समस्या नहीं होती | इस टाईप के लोगो का एक लाभ ये भी हैं ये एक बेड पर 5-7 आराम से एडजस्ट हो सकते हैं 😄😂| सबसे खास बात इनकी 45 वालो से तो बिलकुल भी नहीं बनती , छत्तीस का आंकडा रहता हैं उनसे तो| 45 वालों के साथ सोने के बजाय ये ज़मीं पर सोना पसंद करते हैं | ट...