ऐ नन्ही सी जान तू बन गई है मेरी पहचान रातों को सोचूं दिन को विचारूँ किस नाम से मैं तुझको पुकारूं ऐ नन्ही सी जान , तू बन गई है मेरी पहचान|| तू ही मेरे अरमां, तू ही मेरा खिलौना तू बन गया है मेरा सपना सलोना ऐ नन्ही सी जान तू बन गई है मेरी पहचान|| तू है मेरी चाहत, तू जन्नत है मेरी तुझसे ही तो ये जिंदगी उन्नत मेरी ऐ नन्ही सी जान तू बन गई है मेरी पहचान|| #अनितापाल
"पहली मुलाकात " ( १) पहले प्यार की पहली मुलाकात हाथ में मेरे जब तुमने रखा अपना हाथ था वो कितना सुखद अहसास कल तक था जो अजनबी आज वो बन गया खास पहले प्यार की पहली मुलाकात || (२) फैलाकर अपनी बाहों को उनमें मुझे जकडना करते हुए वादे हजारों हाथ मेरा कसकर पकडना लेकर लबो पर खामोशी आँखो से हुई बाते हजार तब समझ में मेरी आया ये है मेरा पहला प्यार कल तक तो जाने हालात आज समझ आये जज्बात पहले प्यार की पहली मुलाकात || (३) भोली सी सुरत बातों में मिठास प्यारी सी हंसी खूबसुरत से जज्बात पहले प्यार की पहली मुलाकात ||| ( ४) पहले प्यार का पहला स्पर्श भर गया जीवन में उत्कर्ष दोनों बने प...
"उफ ये सपने !!" कुछ सपने अपने हो गये कुछ सपने ,सपने ही रह गये | कुछ सपने बनकर मुस्कान होठों पर छा गये || कुछ सपने बनकर आँसू गालों को सहला गये || कुछ सपने बनकर उम्मीदे मीलो सफर करा गये || कुछ सपने दिल की बगिया में हजारों गुल खिला गये |` कुछ सपने बनकर खुशबू जीवन को महका गये || #Anita Pal Sukhatri
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें