सोने के तरीके
FB-223
कुछ दिन पहले फेसबुक पर पायी जाने वाली लोगो की वैरायटी के बारे में लिखा था | आज आपसे बताना चाहती हूँ कि सोने ( sleeping ) के आधार पर कितने प्रकार के लोग पाये जाते हैं |
टाईप 1
-------45डिग्री के कोण पर सोने वाले ... .....
ये लोग अपने घुटनों को मोड नाभि से लगाते हुए 45डिग्री का कोण बनाते हैं | ये बेड पर कब्जा इस तरह से रखते हैं कि दूसरा कोई सो ही ना पाये |
टाईप 2
-----------90 डिग्री के कोण पर सोने वाले -------
ये एक दम सावधान की पोज़िशन में सोते हैं | शायद ही ये रात में करवट लेते हो! ये जैसे सोते हैं सुबह उसी तरह 90 डिग्री कि पोज़िशन में जगते हैं | सोने में ये आदर्श टाईप के लोग होते हैं | विवाह या किसी कार्यक्रम आदि में जब सोने में एडजस्ट करने की बात हो तो इनकी बहुत डिमांड रहती हैं | युवा से लेकर बुजूर्गो तक को इनसे कोई समस्या नहीं होती | इस टाईप के लोगो का एक लाभ ये भी हैं ये एक बेड पर 5-7 आराम से एडजस्ट हो सकते हैं 😄😂| सबसे खास बात इनकी 45 वालो से तो बिलकुल भी नहीं बनती , छत्तीस का आंकडा रहता हैं उनसे तो| 45 वालों के साथ सोने के बजाय ये ज़मीं पर सोना पसंद करते हैं |
टाईप---3
----------60 डिग्री पर सोने वाले -------
इस वर्ग के लोग 45 और 90 डिग्री के बीच रात भर करवटें बदलते हैं | कोई इनके साथ सो जाये तो पूरी रात इनके द्वारा ली जाने वाली करवटों की गिनती करने में ही निकल जाये|
टाईप---4
-----------180 डिग्री पर सोने वाले -------
युवा और बडे बुजूर्ग तो इस पोज़िशन से दूर ही रहते हैं ,हां कभी कभी बच्चे ज़रूर इस अवस्था में दिखाई दे जाते हैं | पक्षी अपने घोंसले में शायद इसी पोजिशन में सोते होंगे |
टाईप---5
---------360 डिग्री पर------
पृथ्वी पर आने से पहले मनुष्य माँ के गर्भ में 360 डिग्री पर ही सोता हैं | शायद पृथ्वी पर कोई इस पोजिशन में नहीं सोता |
टाईप---6
इसमें उन लोगो को रखा जा सकता हैं ज़िनको ये ही नहीं पता कि वे किस पोज़िशन में सोते हैं | नींद में ये लोग ज़मकर लात घूसे बरसाते हैं | कुछ तो अपनी महानता का परिचय देते हुए रात भर बड़बड़ाते हुए दिन भर का घटनाक्रम बयां कर देते हैं | एक बार मेरी सहेली ने बताया कि एक रात मेरा भाई पापा के साथ सो गया सुबह होने पर पापा ने बताया कि ये रात में किसी लडकी का नाम पुकार रहा था |😄😃😂😂
#अनितापाल
#Anita Pal Sukhatri
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें