संदेश

उल्लू बनाओ

उल्लू बनाओ" जब भी मेरे पास खाली समय होता है उसको या तोमैं अपनी डायरी के साथ बिताना पसंद करती हूँ या बच्चो के साथ | बच्चा भले ही एक दिन का क्यूँ ना हो| मुझे  "बच्चे मन के सच्चे " बहुत भाते है | और मैं बच्चो से दोस्ती करने में बहुत  माहिर हूँ | एक ही पल में  बच्चा बन उनसे घुल मिल जाती हूँ | बच्चो की अपनी दुनियां, अपने शब्द  ,अपने अर्थ और अपना शब्दकोश | आज एक बच्चा दीदी आप बोर नहीं होते अपनी लाइफ से ?? मैं --- बोर क्यूँ ??? आप दिन भर बिजी रहते हो?? खेलते भी नहीं अपने friends के साथ ????? मेरे सब friends दूर दूर रहते है ना .... अच्छा तो आप उनको उल्लू तो खूब बनाते होंगी ??? उल्लू कैसे बनाते है frnds को?? मैने मासूम सी शक्ल बनाते हुए और माथे में बल ड़ालते हुए कहा | अच्छा आपके frnds गर्ल या बॉयस बच्चे ने पूछा ??? दोनो है ..... हां तो उल्लू कैसे बनाते है ??? मैने फिर से पूछा ... आपको उल्लू लड़के को बनाना है या लड़की को?? दोनो को बनाना बता दीजिये |(😂😂) अच्छा सुनिये ..... बच्चे के इतना कहते ही मैने अपनी हंसी को रोकते हुए ......हां हां बताईये ..... आप ना अपने  जिस भी दोस्त ...

प्रेम पत्र

"कि मेरा प्रेम पत्र पढकर ..." प्रियवर ,              नाशते में आलू के परांठे दही के साथ खाने के बाद जो नींद आयी ना उसको मैं लिख नहीं सकती अभी अभी जागी हूँ | दिल और दिमाग एकदम शुन्य और शांत हैं इसी शांति का लाभ उठाकर तुम्हे पत्र लिखने बैठी हूँ |दुआ करो को विघ्न ना आये और पत्र पूरा हो ज़ाये|                                  सच बताऊँ डियर ....बचपन से ही मेरी बहुत इच्छा थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर किसी अनपढ़े से शादी करने की हमेशा सोचती रहती थी कि कोई हाई स्कूल फेल तो मिल ही जायेगा कसम से तुम पांचवी पास को पाकर मैं फूली नहीं समा रही हूँ . .. वैसे तो 10 वीं पास भी अनपढ मैं ही आते हैं पर तुम तो सोने पर सुहागा हो मेरे लिये |                                प्रियवर बहुत विचित्र सी स्थिती हैं हमारे प्रेम के  बीच |उधर तुमाहरे अग्रज शादी कर नहीं रहे हैं और इधर मेरे अनुज मुझे सुबह शाम  एक ही ...

हलचल

 ५६३ "हलचल " गर्भ में बेटी माँ से बात किया करती थी  माँ भी बेटी के दिल की हर धडकन को सुना करती थी | बेटी जब पूछती "माँ धरती तो बहुत सुंदर होगी ??" माँ जवाब देती हाँ बेटी धरती तो बहुत सुंदर है  परंतु धरती के लोग .........?(कहकर माँ थोड़ा रूक सी जाती ) हाँ बेटी यहां नदियां है ,पहाड है ,खेत खलिहान है  यहाँ तो बिल्कुल ही एक नया जहान है || कुल मिलाकर धरती पर बहुत हलचल है | पैदा हुई जब बेटी तो चारो तरफ सन्नाटा था  देखकर शांति चारो ओर बेटी के मन में प्रश्न उठा था | माँ आप तो कहती थी धरती पर बहुत हलचल है  माँ ने कहा हाँ  बेटी , अभी तो ये तुम्हारा पहला ही पल है | धीरे धीरे बेटी बडी होती गयी  सखियो संग गुड्डे गुडियां के खेल में खो गयी | एक दिन धूल से सने हुए माँ की गोद में आयी  बोली माँ ये धरा तो उससे भी सुंदर है , ज़ितनी आपने थी बतायी || दबी जुबां  से माँ ने बेटी की हाँ में हाँ मिलायी  जैसे जैसे बेटी बडी होती गयी ,माँ ने  इस दुनियां की हकीकत उसे समझायी | इस धरा पर नारी का नहीं है सम्मान  अपमान के घूंट वह पीती है दिन रात | क्योंकि यह...
 एेमेरे मन  कितने करूँ जतन  ढूँढ़ती हूँ तुझे यहाँ  मिलता है तू वहाँ  क भी बादल सा आवारा  कभी दुखों का मारा  कभी खुशियों का ज़रिया  कभी आँसू का दरिया || एे मेरे मन  कितने करूँ जतन  कभी भरता है उडान  कभी बन जाता नादान  एे मन क्यूँ डोलता है इधर उधर  कभी हो जाता है खुद से ही बेखबर  कभी तो संग मेरे बैठकर  ऐ मन तू मुझसे बात कर   तू ही मेरी मंजिल  तू ही मेरा हमसफर | एे मेरे मन ....

अहिल्याबाई होलकर जयंती

 दया धर्म की मूरत थी वह ,दुखियों की भगवान थी पिता माणकोजी शिन्दें ,माता सुशीला की गोद में खेली थी ! पाँच भाईयों की वह बहन  अलबेली थी !! श्वसुर मल्हार राव होलकर की वह सेविका थी , खण्डेराव होलकर की वह पतिव्रता नारी थी !! मालेराव और मुक्ताबाई की वह ममतामयी  माता थी , थे हजारों रूप उसके ,वह जन जन को भायी थी पतित पावन  वह पूजनीय अहिल्याबाई  थी !! हुई अवतरित जब धरा पर ,सारा कुटुम्ब मुस्काया था उसके अलौकिक तेज से भानू भी शर्माया था !! थी नहीं साधारण नारी ,वह देवी का अवतार  थी , दरिद्र जनों के दुख दूर करती ,दुर्गा के समान थी शिवलिंग की पूजा करती सती के समान थी !! विद्वानों को तो वह साक्षात सरस्वती लगती  थी मंत्रियों में वह स्वयं मंत्र बन जाती थी , शत्रुओं के समक्ष वह काली का रूप धर लेती थी !! देखकर दुखी जनों को ,वह माँ संतोषी बन जाती थी , सीता समान चरित्रवान और पतिव्रता नारी थी और क्या क्या कहुं उसे ,वह अदभुत चिंगारी थी!! सप्तपुरी ,चार धाम और बारह ज्योर्तिलिंगो  को चमकाया था , भारत भर में उसने मन्दिर ,धर्मशाला और घाटों का निर्माण करवाया था , राम राज्य बना...

ख्वाब कोई

"ख्वाब कोई " ख्वाब कोई बुन रही हूँ , धुन कोई सुन रही हूँ | ऊर्जा से ओतप्रोत  असीमित उमंगो का स्रोत | ज़िन्दगी की खुशियाँ चुन रही हूँ  ख्वाब कोई बुन रही हूँ ....... कभी अपनो की फिकर  कभी खुद से ही बेखबर  मंजिलो की राह पर चल रही हूँ  ख्वाब कोई बुन रही हूँ ........ धुन कोई  सुन रही हूँ  कभी राधा सी चंचल , कभी मीरा सी मगन  कैसी लागी मुझे ये लगन ह्रदय के बजते तार  कभी बजे मन की गिटार  संगीत ज़िंदगी का सुन रही हूँ | ख्वाब कोई बुन रही हूँ ...... धुन कोई सुन रही हूँ  कभी आँसूओ की बौछार  कभी खुशियो की भरमार  कभी दर्द की पुकार  कभी हंसी की बहार  रंग ज़िंदगी के चुन रही हूँ | ख्वाब कोई बुन रही हूँ  धुन कोई सुन रही हूँ | #अनितापाल  #Anita Pal Sukhatri

पत्र

 (१) दुनियां की सुसंस्कारी लड़कियों !!  संस्कार की चादर में इस कदर मत लिपट जाना कि वो तुम्हारा कफन बन ज़ाये |बिता ना देना ज़िंदगी लक्ष्मणरेखा की कैद में |मुझे फिकर है संस्कारों की भूल भूलैया में मासूम सी जिन्दगी उलझ ना जाये | हो ना जाना इतनी बेपरवाह की ख्वाहिशे दफन हो जाये | कहीं ऐसा ना हो संस्कारों की फिकर करते करते तुम्हारे अरमानों की चिता सज जाये | ना आने देना वो दिन जब तुम्हारे अरमान आंसू बन गालों पर लुढक ज़ाये | पथरा ना जाये तुम्हारे नयन इस कदर कि कोई ख्वाब इनमें पल ना सके |                                 (२)                              लड़कपन की उडान भरती बच्चियों !! बहककर उलझ ना किसी ऐसे जाल में जो तुम्हारे जीवन का जंजाल बन ज़ाये |फूंक फूंक कर रखना हर कदम स्वार्थ की इस दुनियां में |पड ना जाना किसी ऐसे अमीर के प्यार में जो बेच दे अपना ज़मीर और फिर एक दिन सौदा कर दे तुम्हारे सपनों का |झूठे अाश्वासनों के हवाले कर ना दे...

बेटियां

 "बेटियाँ" खरपतवार सी होती हैं बेटियाँ , जहां तहां  यहां वहाँ उग आती हैं  खाद पानी बेटों में और लहराती हैं बेटियाँ| ज्यों ही ज़माती हैं ज़ड़े  उखाड दूसरी जगह रोप दी जाती हैं बेटियाँ नयी मिट्टी में अनुकुलन कर , एक बार फिर ज़ड़े मजबूत कर लेती हैं बेटियाँ || सबके मन को शीतलता  और प्यार की छाया देती हैं बेटियाँ | उम्र बढने के साथ ही देखभाल के अभाव में  सूख जाती हैं बेटियाँ और अंततःकाल के झोके से  भरभराकर गिर जाती हैं बेटियाँ #अनिता पाल
 हालातों पर हंस लेती हूँ  अपनेपन पर रो लेती हूँ | बिखेर कर मुस्कान प्यारी सी  बीज प्यार के बो देती हूँ | मालूम नहीं कल क्या हो  बस आज पर ही इतरा लेती हूँ | #AP#NP
 हालातों पर हंस लेती हूँ  अपनेपन पर रो लेती हूँ | बिखेर कर मुस्कान प्यारी सी  बीज प्यार के बो देती हूँ | मालूम नहीं कल क्या हो  बस आज पर ही इतरा लेती हूँ | #AP#NP