संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोने के तरीके

 FB-223 कुछ दिन पहले फेसबुक पर पायी जाने वाली लोगो की वैरायटी के बारे में लिखा था | आज आपसे बताना चाहती हूँ कि सोने ( sleeping ) के आधार पर कितने प्रकार के लोग पाये जाते हैं | टाईप 1 -------45डिग्री के कोण पर सोने वाले ... ..... ये लोग अपने घुटनों को मोड नाभि से लगाते हुए 45डिग्री का कोण बनाते हैं | ये बेड पर कब्जा इस तरह से रखते हैं कि दूसरा कोई सो ही ना पाये | टाईप 2 -----------90 डिग्री के कोण पर सोने वाले ------- ये एक दम सावधान की पोज़िशन में सोते हैं  | शायद ही ये रात में करवट लेते हो! ये जैसे सोते हैं सुबह उसी तरह 90 डिग्री कि पोज़िशन में जगते हैं | सोने में ये आदर्श टाईप के लोग होते हैं | विवाह या किसी कार्यक्रम आदि में जब सोने में एडजस्ट करने की बात हो तो इनकी बहुत डिमांड रहती हैं | युवा से लेकर बुजूर्गो तक को इनसे कोई समस्या नहीं होती | इस टाईप के लोगो का एक लाभ ये भी हैं ये एक बेड पर 5-7 आराम से एडजस्ट हो सकते हैं 😄😂| सबसे खास बात इनकी 45 वालो से तो बिलकुल भी नहीं बनती , छत्तीस का आंकडा रहता हैं उनसे तो| 45 वालों के साथ सोने के बजाय ये ज़मीं पर सोना पसंद करते हैं | ट...

स्वतंत्रता दिवस/15 अगस्त

एक बार फिर मनेगा स्वतंत्रता का पर्व  लाल किले की भीड को होगा देश पर गर्व | फाइलो में होगा देश का विकास  भूखे ,नंगे ,गरीबो का होगा परिहास | आजादी का जश्न देश भर में होगा  लोकतंत्र का दम हर रोज घुटेगा | गरीब ,भूखा ,नंगा  बेचेगा सड़क पे तिरंगा  भरने को अपने बच्चों का पेट  गरीबो माँ सिलेगी झंडा | देश की आन बान शान  पर सब कुछ होगा कुर्बान || झंडा बेचकर मासूम सी जान  भरेगी अपना पेट  कभी रोटी के अभाव में  कमर से जा लगेगा ये पेट || और फिर एक दिन  भूख -प्यास ,गर्मी सर्दी से तडपकर  ये तोड़ देंगे दम | फिर भी भारत का विकास होता रहेगा  और गरीब बिना छत के सोता रहेगा || संसद और संविधान बार बार देंगे गारंटी  हर किसी को जीने की  भरपेट खाने और स्वच्छ जल पीने की | सड़क पर भीख मांगते और ढ़ाबों पर  बरतन धोते बच्चे  मिलेंगे स्कूलों के रजिस्टर में  सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए || कुछ दिन बाद स्वतंत्रता का पर्व गुजर जायेगा  नेता जुमलेबाजी में और अफसर भ्रस्टाचार में  व्यस्त हो जायेगा || गरीब ,भूखे ,नंगे कि...

प्यार

 करीब होते हो तो हजारों सवाल दूर जाते हो तो सिर्फ तुम्हारा ख्याल|| #mylovemylife 

माँ

 *मेरी माँ* देकर जन्म मुझे किया मुझ पर उपकार ना जो से पाला पोसा बनाया इतना होनहार  जब आई कुछ करने की मेरी बारी  इस जहां से किया प्रस्थान  विधि के विधाता का  कैसा है यह विधान  सचमुच मां तुम थी बहुत महान|| जब भी मैं गिरी या लड़खड़ाई  उस समय बस याद तेरी आई  मेरी हर मुश्किल राह को किया तुमने आसान  सचमुच मां तुम थी बहुत महान|| ऐसी भी क्या थी मजबूरी जो बना ली मुझसे यूं दूरी   क्यों इतनी जल्दी छोड़ दिया यह जहान  सचमुच मां तुम थी बहुत महान|| निकली हूं मां बनने के सफर पर  सच कहूं मां लगता है बहुत डर  तुम साथ होती तो यह सफर हो जाता आसान  सचमुच मां तुम थी बहुत महान|| यूं तो मुझ पर है बहुत जिम्मेदारी  कभी-कभी होता है सिर बहुत भारी  फिर याद आती है बातें तुम्हारी  कमजोर नहीं है मेरी बेटी  बिटिया तुम तो हो मेरी शान  सचमुच मां तुम थी बहुत महान|| निस्वार्थ प्रेम और ममता की मूरत  मनमोहक सादगी भोली सी सूरत  अपने बच्चों के लिए किया सब कुछ कुरबान  सचमुच मां तुम थी  बहुत महान|| आज अगर तुम इ...