खुद से करेंगे बाते ,
खुद ही से होंगी मुलाकाते |
खुद से होंगे खफा ,
खुद से ही वफा |
आज है नया इरादा
खुद से करेंगे वादा |
खुद ही से ज़ुदा
और खुद ही पर फिदा |
खुद से रूठना और खुद को मनाना
सजधज के खुद ही को रिझाना |
खुदी में आज खुदा है बन जाना ,
बस आज खुद से है प्यार जताना ||
`~~अनिता पाल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें