नन्ही सी जान

 ऐ नन्ही सी जान

तू बन गई है मेरी पहचान

रातों को सोचूं

दिन को विचारूँ

किस नाम से मैं तुझको पुकारूं

ऐ नन्ही सी जान ,

तू बन गई है मेरी पहचान||

तू ही मेरे अरमां,

तू ही मेरा खिलौना

तू बन गया है मेरा सपना सलोना

ऐ नन्ही सी जान

तू बन गई है मेरी पहचान||

तू है मेरी चाहत, तू जन्नत है मेरी

तुझसे ही तो ये जिंदगी उन्नत मेरी 

ऐ नन्ही सी जान

तू बन गई है मेरी पहचान||

#अनिता पाल



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

अहिल्याबाई होलकर जयंती