761
ये औरतें होती है साहब
रो लेती है अकेले में
पी लेती है आंसू
उफनती है दूध सी
खिलती हैं धूप सी
सूखती है दूब सी
ये औरतें होती है साहब
बहती है नदियाँ सी
उलझती है लडियां सी
खिलती है फुलझडियां सी
ये औरतें होती है साहब
मुरझाती है फूल सी
उड़ती है धूल सी
चुभती है शूल सी
ये औरतें होती हैं साहब
रहती है हमेशा आधी
हिस्से में आये बर्बादी
कही जाती है आधी आबादी
ये औरतें होती है साहब
होती है चंद्रमुखी
बन जाती है ज्वालामुखी
कभी रहती हैं सुखी
कभी होती है दुखी
ये औरतें होती है साहब
होती है राख सी
दहकती है आग सी
उड़ती हैं फाग सी
ये औरतें होती है साहब
दुलारती हैं माँ सी
फुफकारती है नाग सी
जोड़ती है देवी सी
तोड़ती है शत्रु सी
ये औरतें होती है साहब ||
#AP
ये औरतें होती है साहब
रो लेती है अकेले में
पी लेती है आंसू
उफनती है दूध सी
खिलती हैं धूप सी
सूखती है दूब सी
ये औरतें होती है साहब
बहती है नदियाँ सी
उलझती है लडियां सी
खिलती है फुलझडियां सी
ये औरतें होती है साहब
मुरझाती है फूल सी
उड़ती है धूल सी
चुभती है शूल सी
ये औरतें होती हैं साहब
रहती है हमेशा आधी
हिस्से में आये बर्बादी
कही जाती है आधी आबादी
ये औरतें होती है साहब
होती है चंद्रमुखी
बन जाती है ज्वालामुखी
कभी रहती हैं सुखी
कभी होती है दुखी
ये औरतें होती है साहब
होती है राख सी
दहकती है आग सी
उड़ती हैं फाग सी
ये औरतें होती है साहब
दुलारती हैं माँ सी
फुफकारती है नाग सी
जोड़ती है देवी सी
तोड़ती है शत्रु सी
ये औरतें होती है साहब ||
#AP
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें