(१)
दुनियां की सुसंस्कारी लड़कियों !!
संस्कार की चादर में इस कदर मत लिपट जाना कि वो तुम्हारा कफन बन ज़ाये |बिता ना देना ज़िंदगी लक्ष्मणरेखा की कैद में |मुझे फिकर है संस्कारों की भूल भूलैया में मासूम सी जिन्दगी उलझ ना जाये | हो ना जाना इतनी बेपरवाह की ख्वाहिशे दफन हो जाये | कहीं ऐसा ना हो संस्कारों की फिकर करते करते तुम्हारे अरमानों की चिता सज जाये | ना आने देना वो दिन जब तुम्हारे अरमान आंसू बन गालों पर लुढक ज़ाये | पथरा ना जाये तुम्हारे नयन इस कदर कि कोई ख्वाब इनमें पल ना सके |
(२)
लड़कपन की उडान भरती बच्चियों !!
बहककर उलझ ना किसी ऐसे जाल में जो तुम्हारे जीवन का जंजाल बन ज़ाये |फूंक फूंक कर रखना हर कदम स्वार्थ की इस दुनियां में |पड ना जाना किसी ऐसे अमीर के प्यार में जो बेच दे अपना ज़मीर और फिर एक दिन सौदा कर दे तुम्हारे सपनों का |झूठे अाश्वासनों के हवाले कर ना देना खुद को |भ्रमित ना हो जाना दुनियां की चकाचौंद में |
( ३)
दुनियां की विवाहित महिलाओं !!!
ज़िम्मेदारियों के बोझ में इतना मत झुकना की तुम्हारी कमर टूट ज़ाये | ससुराल के ताने उतना ही सहना जितने में तुम्हारे स्वाभिमान को आँच ना आये |काम वाली बाई य़ा बंधुआ मजदूर मत बन जाना | जब सहनशक्ति जवाब दे ज़ाये तब देर मत लगाना दुर्गा और काली बनने में |
बाकी बाते अगले पत्र में ..........
#AP

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें