७४४
प्रेम पत्र -७
"सिर्फ तुम "
प्रियवर
कई साल से "तुम " मेरा रिसर्च का विषय रहे हो |कई बार मैने तुम्हे जंगली ,अनपढ़ ,आलसी ,मेरी जान ,मेरी ज़िंदगी जैसे शब्दों से नवाजा है | ना जाने कितनी बार तुमने मेरी कल्पनाओं में आकार लिया है | हजार बार "तुम " बिन दस्तक दिये मेरे ख्यालों में प्रवेश कर गये |कितने सावन बिन फुहार के गुजर गये ?? कितने फागुन बिन बहार के बेरंग लौट गये तुम्हारे इंतजार में | सालों से मैने तुम्हें कभी दिल की धड़कन ,कभी मन की कल्पना में कभी ,कभी ख्वाबों में तो कभी पलकों के बीच छूपा कर रखा | आज जब "तुम " ख्वाब से हकीकत बन गये तो मेरे आसपास के लोगो की रिसर्च का विषय बन गये हो "तुम "|||
पिछले छ: साल में सात प्रेम पत्र ही लिख पायी उसके लिये क्षमा चाहती हूँ | ज़माने के डर को ताक पर रख मैं यूँ प्रेम पत्र लिखती रहूँगी ये मेरा वादा है |
*****सिर्फ तुम *****
"तुम्हारी प्रियतमा "
..................

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें