"एक सलाह "
मंजिल की राहों में
डगमगाये जब कदम |
ख्वाहिशों का जब
घुटने लगे दम |
नजर आये हर तरफ धुंआ सा
अरमान बन जाये कुहासा ||
सूझे ना जब कोई राह
काम ना आये किसी की सलाह ||
बेसुरा लगे जब जीवन का राग
साथ ना दे रहा हो दिमाग ||
धड़कनों का तुम सुनो संगीत
सांसो के बन जाओ मीत ||
कभी हार ,कभी जीत
यही तो है जिंदगी का गीत ||
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें