४७६
-------------१--------------
गर्भ में पल रही बच्चियों
सुनो लगाकर कान |
मेरी बातों पर भी धरो थोड़ा सा ध्यान ,
फिक्र रहती है तुम्हारी
इसीलिये बांट रही हूँ ज्ञान|
जन्म के बाद तुम्हारा जीना नहीं हैं आसान |

-------------२-------------
पृथ्वी पर जन्मी बालिकाओं
मेरी बात पर गौर करो
नन्ही सी तुम कली हो
जानती हूँ तुम अभी अधखिली हो
उम्र तुम्हारी महीनों में हो य़ा साल में
सुरक्षित नहीं हो तुम इस संसार में
हवस के भूखे भेडियों की
नजरों से तुम बचा करो
टॉफी ,चॉकलेट य़ा किसी और लालच में ना आया करो आसिफा ,मुन्नी ,गुडिया ,निर्भया
 इनकी खता भी थी क्या |
बस इतनी कि नारी शरीर था धरा
प्यारी बच्चियों घर के बाहर खेलने में डरा करो
घर में अपनी सलामती की दुआ किया करो ||

------------------३---------------------------
स्कूल कालेज जाने वाली लड़कियों
ज़रा  सावधान होकर घर से निकला करो
अजनबियों से लिफ्ट लिया ना करो
आँख कान हमेशा खुले रखा करो
हर किसी की गतिविधियों को
ध्यान से देखा करो
ज़रूरत से ज्यादा विश्वास
पहुंचा सकता है नुक़सान
समझदारी ही है
तुम्हारा सुरक्षा कवच
आत्मविश्वास का हथियार
हमेशा साथ रखा करो |
------------------४--------------------
ससुराल में सतायी गयी महिलाओं सुनो
सासू माँ की लताड
जेठानी के ताने
ननद के तेवर
जुल्म ढ़ाते देवर
पति के फरमान
आँसूओं में बहते तुम्हारे अरमान
ये सब तुम्हारी किस्मत नहीं है
जगाओं अपनी चेतना
बहुत सह ली वेदना
तोड़ दो बंधनों को एक झटके में
जब पायल की झनक,
चूडियों की खनक
घोल दे जीवन में विष
तब  मुक्त हो जाना
ही बेहतर है इन बंधनों से ||
-------------------५--------------------
वृद्धावस्था की दहलीज पर
 कदम धर चुकी माताओं के लिए
छोटा सा संदेश ........
जब बेटा बन जाये जोरू का गुलाम
बंद हो जाये दुआ सलाम
देकर आंसू आँखो में
जो लजाये तुम्हारा दूध
उसको तुम भी सबक सिखाना खूब
कल की आयी बहू
गर भूल ज़ाये शिष्टाचार
एक बार ममतामयी बनकर
याद दिला देना संस्कार
फिर भी अगर जारी रहे अत्याचार
ज़रावस्था भूलकर
'जैसे को तैसा "कर देना एक बार |
#अनितापाल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

मैं नारी हूं