FB-73

पानी की कहानी ,
सुनाती थी मेरी नानी |
चुल्हे चक्की से निपट
कई  कोस चल कुएँ से पानी भरके लाती थी नानी |
जंगलो में लोग पीते थे बहता पानी ,
ले गिलास पडोस से माँग लाते थे पानी
ऐसा ही कुछ कहती थी  मेरी नानी |
नहीं रहे कुएँ नहीं रही डोर
आया है बदलाव चहुं  ओर
बदल गया ज़माना  बदल  गयी ज़िन्दगानी
ऐसा ही कुछ कहती थी नानी |
कैसे बताऊँ नानी ......???
पहुँचा नहीं अभी भी घर घर पानी
बदल गया ज़माना ,
पर खत्म नहीं हुई पानी की परेशानी ||
~~~~`अनिता पाल ~~~~`
Anita Pal Sukhatri

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

मैं नारी हूं