४०२
जब जब मेरी ज़िंदगी में ख़ुशी का पल आयेगा ,
आँख के कोने से लुढ़का आंसू ,
आपकी याद दिलायेगा |
आपसे किया वादा आज भी निभाती हूँ
हर गम को छुपा के यूँ ही मुस्कुराती हूँ |
चुका ना पाऊंगी आपका ऋण आखिरी सांस तक भी
हर जन्म में तुमको पाना चाहती हूँ |
सिखाया है रोना तुम्हारी यादों ने
आंसुओं का खारापन जी भरके पीती हूँ |
मुमकिन नहीं भूल जाऊँ तुम्हे
मेरी हर सांस में  खूशबू तुम्हारी  आती है |
देखती हूँ आईना जब भी
मेरी आँखो में तस्वीर तुम्हारी नजर आती है |
#मिसयू

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

मैं नारी हूं