२७६
घोटालों का साल है ,
मचा हुआ बवाल है |
गरीब बदहाल है ,
अमीर मालामाल है ||
पैसे वालों की सेटिंग है ,
बाकी सबकी वेटिंग  है |
युवा बेरोजगार है ,
फैला भ्रष्टाचार है |
संसद हुई लाचार है ,
मचा हाहाकार है ||
सीमा पर जान दे रहा जवान है ,
कर्ज से मर रहा किसान है |
आम आदमी परेशान है
सचमुच मेरा देश महान है ||
~~~~~अनिता पाल ~~~~

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

मैं नारी हूं