३३८
सोलिड बेइज्जती 😂😂😂

पोछे की बाल्टी लिये अभी ड्राइंग रूम में प्रवेश किया ही था कि घर के एक बच्चे ने व्यंग्य कसा .  ........
रोज़ तो ऐसे बन ठन के कालेज जाती है . ....और आज पोछा  .. घर पर ऐसे रहती हो .....अजीब से कपडे ...बालों में एक किलो तेल ...!!!आपके स्टूडेंटस  को लगता भी नहीं होगा   ...आप घर में पोछा भी लगाती है |
मैं -----अच्छा तुम्हे क्या लगता है ....तुम्हारी टीचर घर पर भी टिपटोप रहती है ?????
संडे को तो तुम्हारी  मैडम भी झाडू पोछा करती होगी ||
और तुम्हारी मैडम के तो बच्चे भी होंगे ??
हाँ हमारी मैडम के बच्चे छोटे ही है
तब तो वो अपने बच्चों की पोटी भी धोती होंगी ??
इतना सुनते ही बच्चे ने  अजीब  सा मुंह बनाया और तब से ही गंभीर चिंतन में है |😂😂😂😂😂.
#मेरा_सुपरपावर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

अहिल्याबाई होलकर जयंती