FB-5
"आँखे "

ज़िंदगी की खुशियों को चुनती हैं ,
हर रोज नित नये सपने बुनती हैं  'आँखे '|
जिन्दगी को बिखरते और संवरते देखती हैं ,
एक पल रोती हैं तो अगले ही पल  हँस देती हैं  ' आँखे '|
यूँ तो हमेशा ही प्यार लुटाती हैं ,
पर कभी कभी नफरत भी जताती हैं  'आँखे '|
दिल की बात को चुपके से कह देती है ,
पर कभी कभी बहुत कुछ छुपाती हैं 'आँखे '|
आँसू और मुस्कान दोनों को पालती हैं ,
सच कहूँ तो जिन्दगी को संभालती हैं 'आँखे '
~~~~~~~अनिता  पाल ~~~``~~~~

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

अहिल्याबाई होलकर जयंती