FB-151
"उल्लू बनाओ"

जब भी मेरे पास खाली समय होता है उसको या तोमैं अपनी डायरी के साथ बिताना पसंद करती हूँ या बच्चो के साथ | बच्चा भले ही एक दिन का क्यूँ ना हो| मुझे  "बच्चे मन के सच्चे " बहुत भाते है | और मैं बच्चो से दोस्ती करने में बहुत  माहिर हूँ | एक ही पल में  बच्चा बन उनसे घुल मिल जाती हूँ | बच्चो की अपनी दुनियां, अपने शब्द  ,अपने अर्थ और अपना शब्दकोश |
आज एक बच्चा दीदी आप बोर नहीं होते अपनी लाइफ से ??
मैं --- बोर क्यूँ ???
आप दिन भर बिजी रहते हो?? खेलते भी नहीं अपने friends के साथ ?????
मेरे सब friends दूर दूर रहते है ना ....
अच्छा तो आप उनको उल्लू तो खूब बनाते होंगी ???
उल्लू कैसे बनाते है frnds को?? मैने मासूम सी शक्ल बनाते हुए और माथे में बल ड़ालते हुए कहा |
अच्छा आपके frnds गर्ल या बॉयस बच्चे ने पूछा ???
दोनो है .....
हां तो उल्लू कैसे बनाते है ??? मैने फिर से पूछा ...
आपको उल्लू लड़के को बनाना है या लड़की को??
दोनो को बनाना बता दीजिये |(😂😂)
अच्छा सुनिये .....
बच्चे के इतना कहते ही मैने अपनी हंसी को रोकते हुए ......हां हां बताईये .....
आप ना अपने  जिस भी दोस्त को उल्लू बनाना चाहते है ....उससे कहिये .....मैं "PAGAL " हूँ और आप "SMART " है | और उसको ये बात 2-4 बार कहिये | वो सुनकर खूब खुश हो जायेगा या ज़ायेगी |
अच्छा फिर ???
उससे पूछना
कि इन दोनो का मतलब पता है क्या है | वो कहेगा नहीं
फिर ना उसको explanition देना|
P------panctual
A------active
G-------good
A------and
L------lucky
और SMART का मतलब ???? मैने बेसब्री  से पूछा
S------सडियल
M------मरियल
A-----अडियल
R-----रोतडू
T ----टकला /टकली
(बच्चे के मुंह से ये explanition सुनते ही मुझे हंसी छूट गयी )
अगर  दोस्त लडका है तो टकला और  और लड़की है तो टकली बोल देना  बच्चे ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा |
अगर लडकी को उल्लू बनाना हो तो रोतडू कहेंगे या रोतड़ी मैने अपनी हंसी रोकते हुए पूछा |जो भी आपको ठीक लगे बच्चे ने मासुमियत से  कहा |
(,अब मै सोच रही हूँ किसी रोतडू को उल्लू बनाऊँ या रोतड़ी को😂😂😂)
#उल्लूबनाया  #बडामजाआया
#merasuperpower

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

मैं नारी हूं