"शुभ दीपावली "
इस दिवाली, हर घर हो खुशहाली
जले ज्ञान का दीपक रोशन हो हर गली |
नंगा भूखा रहे ना कोई
दूर हो सबकी तंगहाली |
आओं मनाये ऐसी दिवाली ||

नफरत ,भेदभाव सब भूल जाये
प्रेम के दीपक चहुं ओर जगमगाये |
बांटे मिठाई खुशियों की
रहे ना खाली किसी की भी थाली |
आओं मनाये ऐसी दिवाली ||

छल कपट झूठ के फोडे पटाखे
सब मिलकर खाये खील बताशे |
खुशियो से भर जाये सबकी झोली
आओं मनाये ऐसी दिवाली ||
~~~~अनितापाल ~~~~~~
#Anita Pal Sukhatri

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

अहिल्याबाई होलकर जयंती