मेरी आँखो में
मेरी सांसो में
दिल की धड़कन में
मन की तडपन में
अगर कोई है तो
वो है मेरी माँ |

मेरा पहला प्यार
मेरा पहला इंतजार
मेरा चैन मेरा करार
अगर कोई है तो
वो है मेरी माँ ||

मेरे नैनो का नीर
मेरे दिल की पीर
मेरी ज़िंदगी की खुशी
मेरे लबो की हंसी
अगर कोई है तो
वो है मेरी माँ ||

मेरी यादे ,मेरी फरियादे
मेरी भक्ति मेरी शक्ति
मेरी नजाकत मेरी ताकत
अगर कोई है तो वो
है मेरी माँ ||

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

अहिल्याबाई होलकर जयंती