FB-121
"यार बुआ जी/ उल्लू बनाया "

बुआ ने फोन लगाया ☎.....फोन 6 वर्षीय  भतीजी ने उठाया 📲👯आगे बाते कुछ यूँ शुरू हुई ....
बुआ जी नमस्ते ....
नमस्ते ! मेरी बेटी कैसी हैं ??
अच्छा हूँ | आप कैसे है ......बुआ जी
मैं भी अच्छी हूँ |सब कहां गये ??
पापा सो रहे है | मम्मी और बाबू दूध लेने गये है |
आप क्या कर रही हो???
मैं तो अपना होमवर्क कर रहा हूँ सुंदर सुन्दर |
सुन्दर सुन्दर क्यूँ ????
अच्छा उल्लू मत बनाईये बुआ जी ....आपने ही कहा था  जो बच्चे अपना होमवर्क सुन्दर सुन्दर करते है उनको मैम बहुत प्यार करती है  और आपने ये भी कहा था जो बच्चे मन लगाकर पढते है वे बहुत बडे बनते है |
मैने कब कहा ऐसा ????
जब बहुत दिन पहले आप आये थे | आपने मुझे ह से हल बनाना भी सिखाया था और जब मैने दीवार पर पापा मम्मी और बाबू का कार्टून बनाया था तो आपने clapping भी की थी | भतीजी फलेशबैक में ले गयी |
नहीं मैने तो नी किया ऐसा | मैने अनजान  बनते हुए कहा |
अच्छा आप मुझे उल्लू बना रही है ?????
उल्लू तो आपने भी बनाया था मुझे ....मैने भी बच्चा बनते हुए कहा |
कैसे ?!!???????
आपने मुझे कहा था कि हम  संडे को एक शादी में ज़ायेगे और मै तो लहंगा पहनूगी .  . और आपने तो स्कर्ट पहनी थी |
अरे यार बुआ जी !वो मम्मी ने कहा कि गर्मी बहुत है और पहनने नी दिया ....|
आपको कैसे पता चला बुआ जी ......?????? सच्ची सच्ची बताईये |
बुआ को तो सब पता चल जाता है |
मुझे तो ये भी पता है मम्मी ने ओरेंज कलर की साडी पहनी थी |
हाँ बुआ जी और जो आप लेकर आये थे ना  मम्मी ने वो भी पहना था गले में |
उल्लू मत बनाईये .....मम्मी ने एक और मंगलसूत्र भी पहना था |
बुआजी आपको कैसे पता चला |
बुआ को तो सब पता चल जाता है .....
मुझे तो ये भी पता है बाबू ने व्हाइट और ब्लू ड्रेस पहनी थी ...और पापा ने किस कलर की शर्ट पहनी थी मुझे तो ये भी पता है |
बुआ प्लीज बताओ ना आपको कैसे पता ....आप तो शादी में आये नी थे |
बडो को ना सब पता चल जाता  है | इसीलिये बडो से झूठ नहीं बोलना चाहिये |
हैं बुआ जी .....???
हाँ बेटा ......जब आप बडे हो जाओगे ...तो आपको भी सब पता चल जायेगा 😂😂😇
जब तक भतीजी को ये नही पता चलता कि कैसै फोटो क्लिक होते ही पापा से बुआ को टरान्सफर हो जाते है तब तक बुआ उल्लू बनाती रहेंगी....😂😂😂
(किसी भी रिश्ते में जब  व्यवहार दोस्ताना हो जाता है तो वह रिश्ता बहुत खूबसुरत हो जाता है    ......फिलहाल बुआ भतीजी की दोस्ती को किसी की नजर ना लगे )
#meriprincess
#उल्लूबनाया #बडामजाआया
#Anita Pal Sukhatri

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

अहिल्याबाई होलकर जयंती