अभी अभी एक सहेली का फोन आया ......|
अरे यार अनिता एक बात बता??????
हमम्मं !!बोल .....
हमने ना अपने भाई की शादी  के लिये एक लड़की देखी हैं  गाजियाबाद में ??
तो??????
तो य़ार लड़की दो टूक कह दी ......लड़के में कुछ और हो या ना हो बस Attitude ज़रूर होना चाहिये |
अरे यार ये आजकल की लड़की भी attitude पर मर जाती हैं ...मैने बुदबुदाते हुए कहा???
अच्छा !!उसका attitude से क्या मतलब हैं ???? मेरी सहेली ने पूछा ???

किससे पूछ रही ???? मुझे तो आज तक ये ही नहीं पता चला की smart लड़के होते कैसे हैं ?????
(झुंड में आपस में खुसर खुसर कर लड़कियां पलक झपकते ही बता देती हैं फलां फलां लड़के में smartness का लेवल क्या  है |मैं तो उनके मुंह को ताकते हुए ये पता करने का प्रयास करती हूँ कौन सा थर्मामीटर  प्रयोग करती है ये लड़कियां जो तपाक से बता देती है  कौन कितना smart है |
                     सचमुच मुझे तो सब लड़के smart ही दिखते है |थोड़ा बहुत बात करके ये तो बता सकती हूँ फलां लडका कितना अच्छा या बुरा  है but कितना smart है ये कहना मुशकिल होता है |)
अच्छा भाई क्या करता है ???? मैने अपनी सहेली से  पूछा ....
मेरा भाई दिल्ली में PGT है |
अच्छा लड़की क्या करती है ????
लड़की मुखर्जीनगर में IAS  की कोचिंग करती है |
ओहह |
तो एक काम करना |
क्या ? मेरी सहेली ने उत्सुकता से पूछा ...
उस लड़की का फोन नम्बर ले लेना |
किसी दिन मिलते है  उससे  ......ज़रा हम भी तो देखे कैसी होती है वे लड़कियां ज़िन्हे attitude वाले लड़के पसंद होते है |

आज तक तो लडको की smartness मेरे लिये पहेली जैसी थी और अब ये attitude वाला concept  समझ से बाहर है | किसी को पता हो तो बताओ भई हमे भी |
#Anita Pal Sukhatri

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

अहिल्याबाई होलकर जयंती