आज इनबॉक्स में एक मैसेज मिला ......
Hi di ........
(मेरी मित्रता सूची में ऐसे लोगो की भीड है ज़िनसे मुलाकात तो एक या दो बार ही हुई होती है लेकिन बार बार होने वाली बाते रिश्तों को प्रगाढ बना देती है .......उससे भी अजीब बात अपने दोस्तों के दुख में खुद से शामिल हो जाती हूँ तो अपनी खुशियों में दोस्त मुझे ढूंढ निकालते है .....😊☺)
प्रोफाइल को थोड़ा गौर से देखा ....
अरे सौम्या!! डियर शादी हो गयी क्या ????
हाँ दी .......
वीकेंड में रिसेप्सन है .. .उसी का invitation देना था ....
दीदी आप ज़रूर आना .....मुझे अच्छा लगेगा
congratulation डिअर ......मैं ज़रूर आऊंगी |
लड़का क्या करता है
दीदी वे officer है इलाहबाद में posting है |
दी मेरी पढाई continue रहेगी .....अच्छी फैमली है ....मेरी पढाई से उन्हे कोई समस्या नहीं |
अरे सौम्या .....पापा का ज्यादा खर्च तो नहीं करायी हो ????
दहेज़ आदि में पापा का घर खाली तो नहीं कर दिया ?????
दीदी आपको लगता है मैं दहेज वाली शादी करूँगी | नो चांस ..
जब तक खुद को नहीं बदलेंगे ,समाज को बदलने के बारे में कैसे सोच सकते है
दो साल पहले पापा ने एक IAS लड़का देखा था .....लड़के में attitude बहुत था और साथ में डिमांड भी | उससे पहले मैने ही बोल दिया कि नहीं करनी है शादी |
ज़िन्होंने दहेज मांगा उनको दूर से ही टाटा ,बाय बाय बोल दिया |
मुझे गर्व है कि मेरी मित्रता सूची में स्वाभिमानी लड़कियों की भीड है |समाज की सोच बदलने के लिये कुछ अच्छे लोगो की जरूरत जो पहल करे ,भेडचाल वाली सोच से तो समाज अटा पडा है |
बिकाउ दुल्हो की भी कमी नहीं है ....और ना ही कमी है उच्च शिक्षा प्राप्त ऐसी महिलाओं की जो दो आंसू टपका कर ,मौन धारण कर अपने स्वाभिमान ,आत्मसम्मान और अधिकारों का मर्डर कर देती है |
इतना पढ लिखने के बाद भी लोग जीवन साथी के चयन में विचारो का मिलान ना करके कुंडली मिलान को प्राथमिकता दे रहे है |
अगर कोई पुरूष यह सोचता है कि लड़कियां ज़ीवन साथी के चयन में सिर्फ सरकारी नौकरी वालों को प्राथमिकता देती है तो ये उनकी भूल है |
अगर कोई महिला यह सोचती है की लड़के सुंदर लड़कियों को prefer करते है तो ये लड़कियों की गलतफहमी है |
नोट ...(अपवाद हर जगह होते है .........ज़रूरी नहीं सब मेरी बात से सहमत हो )
अंत में डियर सौम्या बहुत बहुत बधाई और प्यार ....अपनी पढाई continue रखना |लव यू सो मच डियर |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें