FB-138
"तफरी की तफरी "
मेरा भारत यूँ ही महान नहीं हैं | एक म्यान में दो तलवारे आराम से   रखना भारत से सीखे कोई | ज्ञान और अज्ञान दोनो एक साथ प्राचीन काल से रहते आये हैं | बिहार के topper इसका ताजा उदाहरण हैं | एक और तो शिक्षा के मन्दिरो में (विद्यालयो ) में ज्ञान सफेद हाथी सा हो गया हैं दुसरी और सड़को पर दौड़ने वाले ट्रक पर लिखे स्लोगन और शायरी भी मनोरंजन और ज्ञानवर्धन करती नजर आती हैं | उससे भी ज्यादा महान तो मेरे जैसे वे अजूबे हैं जो ट्रको पर लिखे स्लोगन को पढने से नहीं चूकते |
                        अभी तक आपने " बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला " या "हंस मत पगली प्यार हो जायेगा " जैसी लाइन ही ट्रक पर लिखी हुई पढ़िये होंगी ....लेकिन आज मैने 15 मिनट के ऑटो की  य़ात्रा में रास्ते में मिलने वाले ट्रको पर कुछ ऐसा पढा जो आपने अभी तक नहीं पढा होगा ... एकदम नया 😄😃|
1) रानी बना के रखना राजा बना दूँगी |(so funny )

3)बुरी नजर वाले ,तू भी मुस्करा ले |(सर्वे भवंतु ...वाली नयी सोच )
4) पापा घर जल्दी आना मम्मी याद करती हैं |(सबसे ज्यादा अच्छा लगा 😄)
अब अन्तिम को थोड़ा विस्तार देते हैं ........
पापा घर जल्दी आना मम्मी याद करती हैं .....पापा भी खुश कि मम्मी याद करती हैं ......मम्मी भी खुश कि पापा को दिल की बात पता चल गयी |
आपको पता हैं मम्मी कैसे याद करती हैं ....?????? चलिये मैं बताती हूँ | जब मम्मी दिन भर बच्चो  को कहेंगी .....आ जाने दो तुमहारे पापा को..........???? हर बात में आ जाने दो तुमाहरे पापा को...(जैसे पापा ना होकर कोई तोप हो)...तो मन के सच्चे बच्चे तो ये ही सोचेंगे ना  कि मम्मी पापा को याद कर रही | ये महतारी ,ममता की मारी बच्चो को हाथ नहीं लगा सकती बस पापा नाम की तोप से ही बच्चो को डराने का प्रयास करती हैं क्यूँकी माँ तो माँ ही होती हैं |
                           मेरा कहने का ये मतलब नहीं बच्चो की मम्मी पापा को याद नहीं करती परदेश में रहने वाले पापा नाराज कतई ना हो......|हम काहे इतना मीठा झूठ बोल आपको नाराज करेंगे | पापा नाम की तोप की आड में वे दिन भर आपको याद करती हैं |सभी मम्मी अपने बच्चो के पापा को दिनभर याद करती हैं ज़ोकि उनका बड़प्पन हैं | इसीलिये कोई भी मम्मी या पापा मेरी पोस्ट पढकर नाराज ना हो| मैं तो यहां तक लिख दे रही हूँ आपके होने वाले  बच्चो की होने वाली मम्मी आपको याद करती हैं |(बेचारे बैचलर 😂)
 मैं तो बस यूँ ही तफरी ले रही |(पिछले दिनो एक मित्र ने मुझसे कहा ..... बहुत तफरी ले रही हो???)अब जब तफरी लेने के लिये मशहूर हो ही गयी हूँ तो सोचा 'तफरी की ही तफरी "ले लूँ | अब तफरी कोई मेरी बपौती तो हैं नहीं .....आप भी ले लीजिये |आपको किसने रोका हैं |चलिये आपकी  सुविधा के लिये कुछ विकल्प दे दूँ  तफरी लेने के .........
1) अगर आपने भी कोई मजेदार बात ट्रक पर लिखी हुई  पढ़ी हैं तो सबका ज्ञान और मनोरंजन हो उसके लिये कमेंट box में साझा करे |

2) कोई मजेदार जोक सुना के तफरी ले लीजिये
3)अगर आपको तफरी का अर्थ /मतलब समझ नहीं आया तो कमेंट box में  ज़रूर लिखे |अगर किसी ने आपकी अबोधता की तफरी ले भी ली तो क्या फर्क पडता हैं .....पोस्ट का नाम ही तफरी की तफरी हैं |😂😂

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटियां

अहिल्याबाई होलकर जयंती