पहली मुलाकात
"पहली मुलाकात " ( १) पहले प्यार की पहली मुलाकात हाथ में मेरे जब तुमने रखा अपना हाथ था वो कितना सुखद अहसास कल तक था जो अजनबी आज वो बन गया खास पहले प्यार की पहली मुलाकात || (२) फैलाकर अपनी बाहों को उनमें मुझे जकडना करते हुए वादे हजारों हाथ मेरा कसकर पकडना लेकर लबो पर खामोशी आँखो से हुई बाते हजार तब समझ में मेरी आया ये है मेरा पहला प्यार कल तक तो जाने हालात आज समझ आये जज्बात पहले प्यार की पहली मुलाकात || (३) भोली सी सुरत बातों में मिठास प्यारी सी हंसी खूबसुरत से जज्बात पहले प्यार की पहली मुलाकात ||| ( ४) पहले प्यार का पहला स्पर्श भर गया जीवन में उत्कर्ष दोनों बने प...